Halloween party ideas 2015





आज उत्तराखंड में 134 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया है । कुल मिलाकर आज 7434 लोगों का  वैक्सीनेशन किया गया ।   

16 जनवरी, 2021 से अब तक 1172 जगहों पर टीकाकरण हुआ है जहां पर 70092 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 

अब तक अल्मोड़ा में 4552 लोगों को, बागेश्वर में 2040 को, चमोली में 3299 को, चंपावत में 1963 को, देहरादून में 17531 को, हरिद्वार में 9922 को, नैनीताल में 7737 को ,पौड़ी गढ़वाल में 4757 को, पिथौरागढ़ में 2883 को, रुद्रप्रयाग में 1771 को, टिहरी गढ़वाल में 4850 को, उधम सिंह नगर में 6060 को और उत्तरकाशी में 2727 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।


उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 47 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96431 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 945 है, आज 97 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 92469 है। अभी तक 1662 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

8348 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक  कुल 2079377 सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव आयी है। 6984 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.89% हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।

आज उत्तराखंड में 03 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें मैक्स अस्पताल देहरादून से 01, हिमालयन अस्पताल देहरादून से 01 और जया मैक्सवेल अस्पताल बहादराबाद से 01 की मृत्यु  हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.