आज उत्तराखंड में 109 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया है। आज 3981 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल मिलाकर 131827 लोगों को पहले डोज का टीकाकरण किया गया है, जबकि 4518 को दूसरी का डोज का टीकाकरण किया गया है।
उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 41 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 97005 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 549 है, आज 30 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93339 है। अभी तक 1684 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
7302 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2197130 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 8249 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.22% हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
आज उत्तराखंड में 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है। जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 01 है।
एक टिप्पणी भेजें