Halloween party ideas 2015

  •  SDRF,  QDA सिस्टम से लाइव जुड़ा कन्ट्रोल रूम,  झील क्षेत्र में रखी जा रही है नजर
  • माइनस टेम्परेचर में हिमालयी श्रृंखलाओं के मध्य झील क्षेत्र में स्थापित SDRF QDA सिस्टम


तपोवन त्रासदी के पश्चात हिमालयी  क्षेत्र में  चर्चा में  आयी  झील में वर्तमान में SDRF के 7 सदस्यों सहित 17 सदस्यीय दल जलभराव  क्षेत्र में पहुंचा हुआ है जिनके द्वारा विगत 3 दिनों से झील के करीब ही कैम्पिंग की गई है जिनमे वैज्ञानिक दल का  मूल उद्देश्य   झील  से उत्पन्न खतरे का आकलन करना तथा उक्त आकलन पश्चात इसका निराकरण हेतु तकनीकी परामश दिया जाना है साथ ही  SDRF दल का वैज्ञानिक दस्ते के साथ जाने का उद्देश्य गेल्शियर क्षेत्र में वेज्ञानिको को सुरक्षा प्रदान करना, निर्धारित स्थान तक सभी को सुरक्षित पहुंचाना एवम लाना साथ ही सर्वेक्षण हेतु आवश्यक संसाधनों को जुटाना भी है तथा झील के प्रेशर को कम करने का प्रयास करना है

        कल दिनांक 21 फरवरी को श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल  पुलिस उपमहानिरीक्षक SDRF एवम अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी  यू .एस.डी.एम.ए.  उत्तराखंड के आदेशानुसार SDRF के QDA सिस्टम को हवाई मार्ग  के माध्यम से  सुरक्षित झील क्षेत्र में भेजा गया था.

 QDA को आज अनुकूल स्थान पर स्थापित कर दिया गया है जिसके द्वारा आज सम्बंधित क्षेत्र से लाइव वीडियो प्रसारण आरंभ कर दिया ,  QDA के माध्यम  से सचिवालय कण्ट्रोल रूम  के माध्यम  जलभराव क्षेत्र में स्थित सभी जवानों ओर वेज्ञानिको से एक स्पष्ट संवाद स्थपित हो गया है  

 आज सेनानायक श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा SDRF जवानों से झील के मुहाने को ओर अधिक खोलने  एवम झील का प्रेशर समाप्त कर सामान्य स्थिति बनाने  सम्बन्धी निर्देश टीम को दिए, ज्ञातव्य हो कि पूर्व में सर्वप्रथम सेनानायक श्री नवनीत भुल्लर  के नेतृत्व में एक टीम झील का मुआयना कर लोटी थी जिनके द्वारा सम्बंधित क्षेत्र के वास्तविक स्थिति से सभी को अवगत कराया था, साथ ही टीम के द्वारा झील के प्रेशर को कम करने के लिए उसके  मुहाने को लगभग 6 फिट खोला गया था, आज पुनः टीम के द्वारा झील के मुहाने को लगभग 30 से 35 तक तक खोल दिया है। जिससे  झील का पानी काफी मात्रा में डिस्चार्ज हो रहा है साथ ही इससे पानी का प्रेशर भी लगातार  कम हो  रहा है, सेटेलाइट फोन के माध्यम से SDRF कन्ट्रोल रूम का टीम से सम्पर्क  लगातार ही बना हुआ है  समय समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा निर्देशों को भी सम्बंधित टीम तक  पहुंचाया जा रहा है



क्या होता है Q.D.A.( quick deployable antenna)

                    Q.D.A एक प्रकार से  नो सिंगल  एरिया  से  संचार स्थापित  करने की  महत्तम  ओर नवीनतम टेक्नोलॉजी है इस प्रणाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डेटा को भेजने के लिए 1.2mtr QDA (V SAT )एंटीना टर्मिनलों और 1.2mtr स्टेटिक ( V-SAT very small aperture terminal) एंटीना टर्मिनल  का उपयोग होता है ।  यह  विभिन्न वीसैट टर्मिनल के साथ उपग्रह आधारित संचार स्थापित करने में मदद करता हैं, वॉयस और वीडियो संचार को दूरस्थ से दूरस्थ वीसैट टर्मिनलों तक संप्रेषित किया जाता है।  1.2 mtr क्यूडीए वीएसएटी एक पोर्टेबल सिस्टम है जो अलग-अलग remote areas में तुरंत स्थापित किया जा सकता है सकता है और किसी भी इलाके में स्थापित हो सकता है।

  साधारण तोर पर हम यह कह सकते है कि यह टेक्नोलॉजी किसी ऐसे क्षेत्र जहां किसी प्रकार का संचार का साधन नही है पर उपयोग करने पर तत्काल  सेटेलाइट से सम्पर्क स्थापित कर लाइव ऑडियो ओर वीडियो कॉल की सुविधा देता है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.