Halloween party ideas 2015

 

 

 

 




आज उत्तराखंड में आज उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के 104 सत्र आयोजित किये गए।   आज 4793 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल मिलाकर 139262 लोगों को पहले डोज का टीकाकरण किया गया है, जबकि 10461 को दूसरी का डोज का टीकाकरण किया गया है। 


उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 32 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96719 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 411 है, आज 72 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93230 है। अभी तक 1689 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

5835 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2228281 सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव आयी है। 6262 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.39 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।आज उत्तराखंड में आज  02  कोरोना संक्रमित  की मृत्यु  हुई है। मैक्स अस्पताल देहरादून  से  01 और एचएनबी  बेस अस्पताल  से  01  कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.