Halloween party ideas 2015





भाजपा नेता एवँ पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया आज केंद्र सरकार में दायित्वधारी बनाये गये है उन्हें केंद्र सरकार उर्वरक मंत्रालय में फर्टिलाइजर  एडवाइजरी फोरम (FAF) का सदस्य /सलाहकार नियुक्त किया है इनका कार्यकाल 2 वर्ष के लिये होगा, 

विदित हो कि इस फोरम  के अध्यक्ष उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा है तथा उपाध्यक्ष केंद्रीय उर्वरक राज्यमंत्री है तथा सदस्य सचिव मंत्रालय के उर्वरक सचिव है उनके अलावा फोरम में कुल 9 सदस्य होंगे ,यह फोरम मंत्रालय के संचालन एवँ महत्वपूर्ण निर्णय में सलाह देने का कार्य करेगी 

श्री वालिया द्वारा इस नियुक्ति के लिये भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवँ केंद्रीय उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.