Halloween party ideas 2015

 डोईवाला:



पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखंड (NMOPS)  की तरफ से डोईवाला विकास खंड में एक सम्मेलन का आयोजन किया। विभिन्न विभागों से आये सरकारी कर्मचारीयो ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।    

     रविवार को नगर के पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष  करन बोरा ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।उनहोंने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकारी कर्मचारी सरकार का महत्वपूर्ण अंग होता है,तमाम विकास योजनाओ का क्रियान्वयन उनके बगैर संभव नहीं है। उनहोंने कर्मचारियों की न्यायोचित मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुँचाने की बात कही। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखंड (NMOPS)के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैनयूली ने कहा कि नयी पेंशन से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है,बुढापे में जब कर्मचारी के पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है, वहां पर पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है। उनहोंने सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। समारोह को प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूडी,प्रान्तीय कोषाअध्यक्ष शातनु शर्मा, सूर्य सिंह पंवार, जगमोहन सिंह रावत,सुनील गुसाई, हेमलता, संतोष कुमार आदि संगठन पदाधिकारीयो ने सम्बोधित किया। समारोह मे, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, राजस्व, उच्च शिक्षा के कर्मचारियों में डा0महेंद्र राणा,पुष्कर राज बहुगुणा, प्रमोद कैनतुरा,  कृष्ण गोपाल, चेतन प्रसाद कोठारी, राजेन्द्र दत्त खंडूड़ी, अश्विनी गुप्ता, शिवराजस धीमान, ओमप्रकाश काला, , राकेश बागडी,अनिता पाल,विक्रम सिंह नेगी, जयपाल सिंह रावत,सुखपाल सिंह, अंजना  वर्मा, मयंक शर्मा, रतनेश द्विवेदी, भुवनेश वर्मा, संजीव गुसाईं, मनोरमा डोबरियाल आदि काफी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैनयूली, संचालन शिक्षक अश्विनी गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.