Halloween party ideas 2015


डोईवाला:


 भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारी के लिए एक स्वागत कार्यक्रम किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने की ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सुषमा चौधरी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, दीपक कुमार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, ममता नयाल, महामंत्री महिला मोर्चा ,चंद्र कला ध्यानी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ,पूनम चौधरी जिला मंत्री महिला मोर्चा, वर्षा वर्मा सह संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा रामकिशन जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहां कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव और ऊर्जा का लाभ संगठन को मिलेगा और आने वाले समय में 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से दोबारा  सत्ता में  आएगी। 


जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत  व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव सैनी ने कहा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति नीतियों का पालन करते हुए सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, प्रदीप नेगी, नरेंद्र नेगी, दिनेश सजवान, विक्रम नेगी ,सुषमा चौधरी ममता नयाल, दीपक कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनवीर सिंह नेगी ने किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशा सेमवाल उधम सिंह सोलंकी दीपक नेगी



निशांत थापा राममूर्ति अनीता अग्रवाल कृष्णा तड़ियाल, संजय चमोली विनीत मनवाल अनूप सोलंकी संदीप नेगी हिमांशु राणा,वेद प्रकाश कंडवाल  सुरेश सैनी नितिन  सुंदर लोधी चंदन  पूनम तोमर अल्पनाआदि  अनेकोंभाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.