Halloween party ideas 2015

 हरिद्वार :



वार्षिक तौर पर विगत समय से आयोजित किये जा रहे विराट गीता ज्ञान महोत्सव मे जिले की साथ विभूतियो को इस वर्ष का गीता रत्न पुरस्कार से अलंकृत किया गया।

 गीता रत्न सम्मान से सम्मानित हस्तियों मे  माता मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट के श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज रहे।धार्मिक,अध्यात्मिक ,सामजिक ,शैक्षिक प्रकल्पौ मे उनके अहम योगदान के  फलस्वरुप गीता रत्न पुरुस्कार प्रदान किया गया।

उनकी ओर से यह सम्मान उनके प्रतिनिधि श्रवण नाथ मठ जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय (एस एम जे एन) पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा द्वारा प्राप्त किया गया।

इसके अलावा प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य,मर्म चिकित्सक  डा0 सुनील जोशी, अंग्रेजी पत्रकार डा0 राधिका नागरथ, कवि रमेश रमण, पर्यावरणवीद डा0 बी डी जोशी, अधिवक्ता ललित मिगलानी  एवं  हेमन्त पाठक   को गीता गौरव  सम्मान से सम्मानित किया गया।


 संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य करूणेश मिश्र, अध्यक्ष प्रो0 पदम सिंह  चौहान, संयोजक बृजेश शर्मा, अरूण कुमार पाठक, अर्चना वर्मा आदि ने समारोह मे आऐ अतिथियो का स्वागत किया। संतोषी माता आश्रम की परमाध्यक्ष म0म0 स्वामी संतोषी माता और संस्था के पदाधिकारीयो ने समाज की विशिष्ट हस्तियो को सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिपुरा मंदिर के स्वामी संतमुनि, विधायक आदेश चौहान,  शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रो0 सुनील बत्रा ,गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

--

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.