Halloween party ideas 2015

   सँयुक्त मॉकड्रिल , SDRF ने किया प्रतिभाग




 आज दिनांक 27.12.2020 को भूकम्प सम्बन्धी मॉकड्रिल में  SDRF , जिला प्रशासन  एवमं स्थानीय पुलिस की टीमों ने सँयुक्त रूप से हिस्सा लिया,   मॉकड्रिल का आरंभ  प्रातः 10.34 बजे हुआ जब भूकम्प के तेज झटके जनपद उत्तरकाशी   में  महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चिवा विकास खंड भटवाड़ी था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1आंकी गई। जनपद आपातकालीन परिचालक  केंद्र द्वारा अलर्ट करते हुए  साइरन बजाया , जिसके साथ ही  आईआरएस ( इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम) एक्टिव हुआ। इंसीडेंट कमांडर जिलाधिकारी महोदय श्री मयूर दीक्षित आपदा कंट्रोल रूम पहुँचे और भूकम्प से  जानमाल की सूचना तहसील स्तर से लेने के निर्देश आपदा कंट्रोल रूम व अधिकारियों को दिए। जिस क्रम में SDRF को भूकम्प सम्बन्धी  सूचना प्राप्त हुई जिस  पर SDRF टीम मय उपकरण तत्काल ही घटना स्थल को रवाना हुई।

 जनपद में आए विनाशकारी भूकंप से चिवा में तीन आवासीय भवन पूर्ण रूप से तथा दो आंशिक क्षतिग्रस्त हुए।जनपद में सीमांत गाँव चीमा में   SDRF व अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के बाद 20 सामान्य घायल,14 गम्भीर घायलों  व  6 अन्य मलवे में दबे लोगों को  निकाला गया, सभी घायलों को तत्काल ही 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, तथा 20 सामान्य घायलों को चिकित्सकों द्वारा   मोके पर ही प्राथमिक उपचार  द्वारा किया गया। सम्भावनाओं को नकारने के लिए  SDRF टीम द्वारा 4 क्षतिग्रस्त घरों में  अतरिक्त गहन सर्चिंग  की गई, भूकम्प से सम्बंधित गावँ में  पशु हानि भी हुई जिसमें  एक गाय और दो भैंस  की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक गोवंश घायल हुई। बिजली पानी की सेवा भी बाधित रही जिसे  सम्बंधित विभाग कर्मियों द्वारा सुचारू किया गया।

बाद समाप्त मॉकड्रिल  इंसिडेंट कमांडर/ जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित द्वारा डी ब्रीफिंग की। महोदय के द्वारा कहा कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं के आंकलन , आपसी सामंजस्य बढाने एवमं कार्यकुशलता बढाने के लिए  मॉक ड्रील अभ्यास किया गया

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.