Halloween party ideas 2015




ऋषिकेश:



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  के कल उत्तराखण्ड दौरे को लेकर कार्यकर्ता  जबरदस्त उत्साहित हैं। कार्यक्रम की सफलता में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। 


वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष  के कार्यक्रम के स्वागत समिति की संयोजिका महापौर अनिता ममगाई ने कैम्प कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत की रणनीति भी बनाई गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है उससे तय है कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से प्रदेश को एक नई दिशा मिलेगी जिसका लाभ मिशन 2022 को पूर्ण बहुमत के साथ फतह कर सत्ता में वापसी से मिलेगा।बैठक में जिला मंत्री पंकज शर्मा, मंडल मंत्री सुनील उनियाल,पार्षद कमलेश जैन,पार्षद कमला गुनसोला, पंकज गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, रोमा सेहगल,शैलेन्द्र रस्तोगी, राजेश गौतम, गौरव केन्थुला, महेंद्र बर्मा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.