Halloween party ideas 2015


  • मुजफ्फरपुर और सुपौल में मतदानकर्मी की मौत, 9 बजे तक 7.69% वोटिंग
  • बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं


पटना :

 




   बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे फेज में 1,204 उम्मीदवार हैं। 1,094 पुरुष हैं। 910 महिलाएं हैं। इन 78 सीटों पर 2.35 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिला और 894 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी फेज में जदयू के अध्यक्ष रहे शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव और सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह की सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट पर बिहारीगंज सीट से लड़ रही हैं।

 नीरज कुमार सिंह छातापुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हैं। सुबह 9 बजे तक 7.69% वोटिंग हो चुकी है। कोरोना के चलते वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। हालांकि, 74 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। बाकी 4 पर सुबह 7 से 4 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। पहले फेज में 55.68% और दूसरे फेज में 55.70% वोटिंग हुई थी।

सुपौल के 126 और 128 नंबर बूथ पर EVM खराब हो गई। वहीं, सीतामढ़ी के 271 नंबर बूथ पर भी EVM खराब होने की खबर आई। औराई विधानसभा की बूथ संख्या 63A पर EVM खराब होने के कारण सुबह 9 बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।

शरद यादव की बेटी और बिहारीगंज से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी यादव ने मधेपुरा में वोट डाला। बांकीपुर और बिस्फी से चुनाव लड़ रहीं प्यूरल्स पार्टी की चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी ने दरभंगा में वोट डाला।

सुपौल जिले की निर्मली विधानसभा के 246 नंबर बूथ पर सदानंद राय नाम के मतदान कर्मी की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा के बूथ-190 पर पोलिंग ऑफिसर केदार राय की हार्टअटैक से मौत हो गई। केदार सिंचाई विभाग में थे। डीएम ने 15,00,000 रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। एक ट्वीट में, श्री मोदी ने लोगों से लोकतंत्र के त्योहार में भाग लेने और एक नया मतदान रिकॉर्ड स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी आग्रह किया


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.