Halloween party ideas 2015

 

.


डोईवाला : 

 

आज भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का  उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय , जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर व मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल  ने  दीप प्रज्वलित कर किया। 

उद्घाटन सत्र में भाजपा का इतिहास विषय पर संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री अजेय  ने कहा कि भाजपा आज 18 करोड कार्यकर्ताओं के साथ भारत का ही नहीं वरन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है ।1984 में मात्र 2 सांसदों वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है और लोगों को असंभव और नामुमकिन लगने वाले कार्यों को अंजाम दिया है।

 जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35a -,500 साल पुराने राम मंदिर के निर्माण की नींव डालने और सीएए जैसे कानून लागू करने के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। 

द्वितीय सत्र में जितेंद्र अग्रवाल ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की मजबूत  मोदी सरकार के कारण ही भारत आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर बढ़ता जा रहा है और चीन पाकिस्तान जैसे देश भारत से भयभीत हैं। 

तृतीय सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों विषय पर बोलते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम उपाध्यक्ष व दर्जा धारी राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड बहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है जैसा कि मुख्यमंत्री ने शुरुआत में ही कहा था कि भ्रष्टाचार मुक्त जीरो टॉलरेंस की सरकार देंगे और  3 .5वर्ष के कार्यकाल के बाद भी प्रदेश सरकार में  किसी भी प्रकार का घोटाला या भ्रष्टाचार नहीं देखने को मिला ।

 

चतुर्थ सत्र में व्यक्तित्व विकास और सोशल मीडिया विषय पर संबोधित करते हुए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी परितोष बनगवाल ने सोशल मीडिया के महत्व व प्रयोग पर गहन जानकारी देने के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी विचार रखे ।

प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत महामंत्री मनवर सिंह नेगी विक्रम नेगी उधम सिंह सोलंकी संदीप नेगी प्रदीप नेगी अवतार सिंह रोहित क्षेत्री , राजकुमार पुंडीर ,पंकज शर्मा मंडल महामंत्रीसुं,दर लोधी,दिनेश सजवान ,राजेश भट्ट सुरेश सैनी  सरिता जोशी,अनिता अगरवाल चंद्रकला ध्यानी,  ममता नयाल, आशा सेमवाल,  संगीता डोभाल, नरेंद्र नेगी, जयदेव डोभाल, हृदयराम डोभाल ,नीलम नेगी लच्छीराम लोधी , विनय बार्थवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.