Halloween party ideas 2015



ऋषिकेश:




नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गोवर्धन पूजा महोत्सव पर शहर वासियों को पर्व की बधाई दी। दीपावली पर्व निपटने के बाद महापौर आज नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए महोत्सव में सम्मिलित हुई ।इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

गोवर्धन पूजा महोत्सव तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर से सार्वजनिक पूजन का आयोजन किया गया। गो माता की पूजा के साथ गोवर्धन पर्वत उठाने वाले भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाए गए। नगर निगम महापौर ने आज दोपहर मायाकुंड स्थित नगर  के प्राचीनम हनुमान मंदिर में आयोजित महोत्सव में शिरकत की इसके पश्चात वह गंगा तट स्थित जयराम आश्रम व दयानन्द आश्रम में भी महापौर ने माथा टेका  ।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी सभी लीलाएं भक्तों को आनंद व सुख प्रदान करने के लिए की हैं। उन्होंने इस पर्व पर श्रद्धालुओं से अहंकार का त्याग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत का धारण कर गोकुल वासियों की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण भाव का पर्व है। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन को छप्पन भोग अर्पित किये गए। इस अवसर पर शहर के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.