Halloween party ideas 2015

 उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2020


श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।

यमुनोत्री धाम एवं खरसाली में बर्फवारी

श्री यमुना जी की उत्सव डोली ने शीतकालीन प्रवास खरसाली प्रस्थान किया।




यमुनोत्री/बड़कोट: 

भैयादूज के अवसर पर आज अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है।

इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति,   तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम  प्रबंधन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थपुरोहित तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस दौरान बारिश एवं बर्फवारी हुई।

परंपरानुसार कल 15 नवंबर को शनिदेव जी अपनी बहिन श्री यमुना जी को मिलने यमुनोत्री धाम आ गये थे.  भैयादूज पर के अवसर पर बहिन को मायके आने का न्यौता देते है।  कपाट बंद के पश्चात मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए प्रस्थान हुई। खरसाली को मां यमुना जी का मायका कहा जाता है।

शीतकाल में  छ: माह मां यमुना का  खरसाली में प्रवास करती है यहीं मां यमुना जी की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाती है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा बेहत्तर यात्रा प्रबंधन हेतु चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड का वर्ष 2020 में गठन किया है। माह सितम्बर में देवस्थानम बोर्ड ने कर्मचारियों की यमुनोत्री-गंगोत्री धाम हेतु तैनाती की है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन के विशेष कार्याधिकारी जनसंपर्क/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री  ए.एस.नेगी ने बताया कि  जिला प्रशासन के सहयोग से बड़कोट में देवस्थानम बोर्ड का कार्यालय स्थापित किया गया  है।

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष / उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री ए.एस नेगी, मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल,  अनोज उनियाल, आशुतोष उनियाल पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।  देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इस यात्रा वर्ष यमुनोत्री धाम में आठ हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही आज प्रात:श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये जबकि श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल अन्नकूट के अवसर पर बंद हुए जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शायंकाल 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.