Halloween party ideas 2015

  भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का  निधन हो गया है। वे बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे और सर गंगा राम अस्पताल में  भर्ती थे .



कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का भी कोरोना संक्रमण के चलते  निधन हुआ था. तभी से  सुरेंद्र सिंह जीना भी कोरोना संक्रमित   थे और आज उनका निधन हो गया है 

इस खबर के मिलने के बाद ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था।  उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा  की शांति के लिए  ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.