Halloween party ideas 2015

 ‌धनौल्टी:

 

उत्तर प्रदेश के  हाथरस में भारत की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध और  अमानुषिक कृत्य के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की अपराधियों को बचाने की साजिश के विरोध में थत्यूड़ अम्बेडकर चौक में कांग्रेसियों द्वारा मौन सत्याग्रह किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि देश में भाजप के राज में अराजकता का माहौल है। अपराधियों के हौसले बुलंद  है। देश और प्रदेश में जब जब  भाजपा की सरकारें आती है तब तब अन्याय ,अत्याचार ,भ्रष्टाचार,और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जाती है । भाजपा शासित राज्यों में लगातार ,माँ ,बहन ,और बेटियों  के साथ इस तरह के कुकृत्य जैसे घिनोने अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। राज्य सरकार की सरपरस्ती में हाथरस में जिस तरह से पीड़िता के शव को आधी रात को बिना उसके परिजनों के जलाया गया वह एक आपराधिक कृत्य है। हाथरस में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिये जाते हुए हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ  पुलिस जिस गुण्डई से पेश आई वह योगी राज की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।



उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रतन मणि भट्ट व  विजय गुसांई ने कहा की यूपी में योगीराज में लगातार बलात्कार की घटनाओं से अनुसूचित जाती,जनजाति के लोग आज अपने आप को असहाय ऒर असुरक्षित महसूस कर रहें।  

उपरोक्त कार्यक्रम में भरत सिंह चौहान, अतोल सिंह गुसाई, महाबीर सिंह चौहान, लाखी सिंह, रतन लाल, गुरुदयाल सिंह, शिवि, दिनेश रावत, वीरेन्द्र रावत, मगन लाल, हरफूल, राजबाला असवाल, रामपाल, मुकेश, सुमन भारती, शैलेंद्र लेखवार, अनिल नौटियाल, अब्बल सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि लोगों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.