Halloween party ideas 2015

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान   श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता श्री रामविलास पासवान  के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पासवान  लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व कुशलता से निभाया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों व समर्थकों को धैर्य प्रदान करे।

  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा ) के संस्थापक रामविलास पासवान का बुधवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर को शेयर किया । पासवान की  हाल ही में दिल्ली में दिल की सर्जरी  हुई थी।  । 

उन्होंने केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के रूप में कार्य किया है।रामविलास पासवान के सम्मान के प्रतीक के रूप में आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.