Halloween party ideas 2015

 


"एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।", प्रधानमन्त्री  ने  कहा

 

एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।#AFDay2020 pic.twitter.com/0DYlI7zpe6

 

 भारतीय वायुसेना  08 अक्‍तूबर, 2020 को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व से मना रहा है।

भारत के आसमान में गरजा राफेल विमान, अपाचे और एम-35 ने दिखाए करतब

" राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायु सेना विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहेगी", वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया

भारतीय वायुसेना 8 अक्तूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है, हिंडन एरयबेस पर वायुसेना परेड हुई




नई दिल्ली;


  भारतीय वायुसेना 08 अक्तूबर से  अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है। हिंडन एरयबेस पर वायुसेना परेड हुई। इसके बाद राफेल, सुखोई, एलसीए तेजस, जगुआर के साथ दूसरे विमान ने फ्लाई पास्ट करके आसमान में दुनिया को भारत की ताकत दिखाई।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायु सेना विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहेगी। वायुसेना प्रमुख ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले जवानों को सम्मानित किया। 

उन जवानों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी। वहीं इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु वीरों को शुभकामनाएं दीं। वायुसेना दिवस के मौके पर सारंग टीम ने आसमान में अपने करतब दिखाए। 

वायुसेना दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस में वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन बनाई। सूर्यकिरण की टीम ने एक बार फिर आसमान में अपने करतब दिखाए। इस टीम के तहत ऐसे लड़ाकू विमान आते हैं जो दुश्मन को वक्त रहते ध्वस्त कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.