Halloween party ideas 2015

 छिददरवाला क्षेत्र मे 40 महिला श्रमिकों को बांटी साइकिल 

ऋषिकेश : 

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से साइकिल मुहैया कराई गयी. 


 

बुधवार को छिददरवाला क्षेत्र के चकजोगीवाला  मे  बोर्ड की तरफ से श्रम विभाग में पंजीकृत महिला  श्रमिकों में साइकिल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डोईवाला ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर पंजीकृत महिला श्रमिकों में साइकिल वितरित की । इस दौरान  छिददरवाला क्षेत्र के पंजीकृत  40 महिला  श्रमिकों में साइकिल का वितरण किया गया। इस  मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी ,ग्राम प्रधान चकजोगीवाला भगवान सिंह मेहर ,ग्राम प्रधान कमलजीत कौर,प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा,महिला मण्डल अध्यक्ष समा पंवार,पूर्व प्रधान हरीश कक्कड ,क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री,भाजपा कार्यकर्त्ता बलविंदर सिंह, भूपेन्द्र रावत,बैशाख सिंह ठेकेदार रमेश कुमार , श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.