ऋषिकेश :
उत्तम सिंह
विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्यामपुर में जन सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर करारा हमला करते हुए हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप भी लगाया।
ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्यामपुर में जन सहायता कार्यालय का उद्घाटन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे हमले लिए। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाते हुए याद दिलाया कि भ्रष्टा चार व कुशासन के खिलाफ व सौ दिन के भीतर जनलोकपाल विधेयक पारित करने का झूठा वायदा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार ने जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।
भाजपा शासनकाल में मंहगाई , बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है। भाजपा की कुनीतियों के चलते रोजगार, उद्योग धंधे ठप्प हो गए है। भाजपा अपनी बातो से जनता को गुमराह कर सत्ता में आते ही जनता से किये वायदे भूल गई। कहा कि आम जन को भ्रष्टाचार से कोई राहत नही मिल रही हैं।उनकी समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। जिससे चलते कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए श्यामपुर में जन सहायता कार्यालय स्थापित किया ।ताकि पीड़ित लोगों की सहायता की जा सके। बताया कि जन सहायता कार्यालय में पार्टी के अनुभवी पदाधिकारी हमेशा जनता की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। जन सहायता कार्यालय खोलने के औचित्य पर उन्होंने
राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के चार वर्ष के शासनकाल में पर जन उपेक्षाओं बेरोजगारी, महगाई व भ्र्ष्टाचार बढ़ने से रोकने में असफल रहने सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर आरोप लगाते हुए तीखे हमले किये। श्यामपुर में जनसुविथा केंद्र के उद्घाटन पर किशोर उपाध्याय पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख के एस राणा, पूर्व राज्य मंत्री राव शाहिद,राजपाल खरोला, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिजल्वाण
दीपक जाटव, प्रकाश जोशी,महंत विनय सारस्वत आदेश तोमर, ऋषिकेश मंडी समिति के पूर्व सभापति जय सिंह रावत,राजेन्द्र गैरोला,रमेश रांगड़, देवेंद्र रावत, देवेंद्र बेलवाल, राव शाईद, विनोद चौहान,ग्राम प्रधान गढ़ी मयचक जयेंद्र रावत, अल्का क्षेत्री, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें