Halloween party ideas 2015

नरेन्द्रनगर:



वर्ष 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा भी जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थिति का एहसास करा रही है। यहां क्षेत्र भ्रमण पर आए बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल व उनके साथ आई टीम चुनावी लिहाज से जनता का मन टटोलने में लगी है।

  नरेंद्र नगर के कुमार खेड़ा में उन्होंने एक गोष्ठी भी की तथा बहुजन समाजवादी पार्टी की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास सिर्फ बसपा ही कर सकती है।

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल ने जिलों के पुनर्गठन के मामले में बोलते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में बारी-बारी से सत्तासीन हो रहे हैं, लेकिन उनकी कुब्बत उप तहसील बनाने तक ही सीमित रही। यह तो संघर्ष व विकास की पर्याय बहन मायावती ही थीा।

,जिसने वर्ष 1995-96 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तराखंड में उधम सिंह नगर,रुद्रप्रयाग, चंपावत और बागेश्वर सहित चार जिलों का सृजन किया था।


प्रमोद कुमार श्याम बेदी को नरेंद्र नगर विधानसभा अध्यक्ष की दी जिम्मेदारी:-

बैठक में उपस्थित कुमार खेड़ा के प्रमोद कुमार श्याम बेदी को नरेंद्र नगर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूरजमल ने कहा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पार्टी विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। टिहरी की 6 विधानसभाओं में पार्टी के लिए समर्पित छह व्यक्तियों को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

  कानूनगो से सेवानिवृत्त हुए मोहनलाल को कैरी जनपद का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर चार बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सूरजमल के साथ आए पार्टी के प्रदेश महासचिव मदनलाल, जिला अध्यक्ष टिहरी दिनेश कोहली, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.