Halloween party ideas 2015


नामित पार्षदों से विकास कार्यों में और आएगी तेजी-अनिता ममगाई

 

ऋषिकेश:  



नगर निगम में शासन द्वारा नामित पार्षदों को मेयर अनिता ममगाई द्वारा शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जागरूक पार्षदों सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान नामित सभी आठों पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ पूरी निष्ठा के साथ काम करने की बात कही। 


शुक्रवार की पूर्वाहन 3 बजे नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में महापौर अनीता ममगई ने शासन द्वारा नामित प्रमोद शर्मा,प्रदीप कोहली, ऋषि कांत गुप्ता, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, कमला गुनसोला ,अनीता प्रधान ,कमलेश जैन को कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर ने तमाम नामित पार्षदों का निगम परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर की तमाम योजनाओं एवं विकास कार्यों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शासन द्वारा नामित सभी सदस्य निगम प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग करेंगे।

 नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने नामित पार्षदों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज निगम के परिवार में और वृद्धि हुई है ।नव पार्षदों का हमारे नगर निगम परिवार में स्वागत है। हमारा परिवार बढ़ रहा है। आज से हमारे नगर निगम में 48 पार्षद नए शामिल हो गए है।

निश्चित ही हम सभी मिलकर जनता को अब और बेहतर ढंग से प्रभावी सेवाएं दे सकेंगे। सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल के संचालन में संपूर्ण हुए अधिष्ठापन समारोह में  पार्षद मनीष शर्मा, विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा,भगवान सिंह पंवार,विकास तेवतिया, जगत सिंह नेगी ,राकेश सिंह मियां, देवेंद्र कुमार प्रजापति, राजेश दिवाकर, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास  ,युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया, भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, भाजपा मंडल मंत्री सुनील उनियाल, रमेश अरोड़ा,गौरव कैंथोला, प्रिया ढकाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.