Halloween party ideas 2015

 लालकुआं :


05 तारीख को लड़की के अपहरण के बाद अराजक भीड़ पर मुकदमें में व्यापारियों का नाम आने से गुस्साए व्यापार मंडल पदाधिकारी

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी आए एक्शन मोड पर, रात में ही कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस, व्यापार मंडल ने जहां 24 घंटे के भीतर अपहरण का खुलासा करने पर पुलिस को दी बधाई तो वही बिना जांच पड़ताल के व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज करने पर जताई कड़ी नाराजगी, दी आंदोलन की चेतावनी,

अराजक भीड़ में मुकदमा दर्ज करने वालों में व्यापार मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी सम्मल का नाम आने के बाद व्यापार मंडल, हरकत में आया.

व्यापार मंडल महामंत्री दिनेश लोहनी के कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, नगर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी सम्मल, कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय और उपसचिव वसीम रजा मौजूद रहे.

जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी ने कहा  किबिना जांच पड़ताल के व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज करने से पहुंची है व्यापारियों के मान सम्मान को ठेस लगी है।

दिनेश लोहनी, महामंत्री नगर इकाई, लालकुआं  ने कहा  है कि   पुलिस प्रशासन द्वारा बिना जांच पड़ताल किये व्यापारियों का नाम अराजक तत्वों में डालने पर ,व्यापार मंडल करेगा प्रदेश स्तरीय विरोध  करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.