ऋषिकेश;
भारतीय जनता पार्टी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।
जिसमें प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सेवा सप्ताह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती,एवं गांधी जयंती से संबंधित कार्यक्रम जो कि 14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किये जाने हैं के संबंध में चर्चा की गई।
साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किये गये।
जिसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह सुमन, सह संयोजक विनोद मिश्रा, प्लाज्मा डोनेशन कार्यक्रम संयोजक अजीत वशिष्ठ, सह संयोजक राहुल कुकरेती, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संयोजक सुंदरी कंडवाल, सह संयोजक निर्भय गुप्ता, फल वितरण कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत, सह संयोजक महावीर चमोली, रक्तदान कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह संयोजक वीरेंद्र रमोला, पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम संयोजक राजेश कोठियाल, सह संयोजक रविंद्र शर्मा, गांधी जयंती कार्यक्रम संयोजक जगदंबा प्रसाद सेमवाल, सह संयोजक सदानंद यादव को जिम्मेवारी दी गई।
एक टिप्पणी भेजें