Halloween party ideas 2015

 

 हरिद्वार:



  जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए। कई घंटे तक तो आसपास ही कैदियों की तलाश होती रही। लेकिन कैदियों का कोई सुराग नहीं मिला। कुछ देर पहले पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है और कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है। हरिद्वार जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं कैदियों के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है। जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैदियों को कोर्ट से जेल भेजा जाना था। इसलिए करीब हफ्ते भर पहले इन्हें अस्थाई जेल में रखा गया था। ऐसा कोविड-19 की गाइडलाइन के मद्देनजर किया गया था। जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए कैदियों की तलाश की जा रही है। कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए कैदियों को एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल में रखा जा रहा था। जिसके लिए रोशनाबाद मुख्यालय स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है।

सिडकुल थाना अध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि आठ कैदी फरार हुए हैं। फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग और एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी भी शामिल हैं। इसके चलते जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.