Halloween party ideas 2015

हरिद्वार:
 
 
 
रविवार को जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर के निर्देश पर दोनों नगर निगम, नगर पालिकाओं नगर पंचायतों द्वारा डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह के रविवार को अनिवार्य रूप् से चलाया जा रहा है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू रोधि अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन, विद्यालयों, होटल एसो.आदि को भी जोड़ा गया है। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहयोग प्रशासन को मिल रहा है।

 रूड़की मेयर श्री गौरव गोयल, नगर आयुक्त श्रीमती नूपुर वर्मा ने रूड़की क्षेत्र में डेंगू जागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंनंे सघन अभियान चलाते हुए आठ होटलों में लार्वा निरीक्षण किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने क्षेत्र की जनता को घर-घर जाकर जागरूक किया।

नगर निगम हरिद्वार ने तहसील अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर हरकी पैड़ी, भूपतवाला, खड़खड़ी, ब्रम्हपुरी, आर्य नगर, पीरवाली गली, लाल मंदिर, राजीव नगर, जगजीतपुर क्षेत्रों में सर्वे किया और कई जगह लार्वा पाया जाने पर उसे नष्ट कराया और लोगों को घर मे इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के समय-समय पर सफाई करने व पानी जमा न होने देने की अपील की। हरकी पैडी क्षेत्र के होटल वरदान के नजदीक वाली आवासीय काॅलोनी में निगम टीम ने निरीक्षण किया। यहां लार्वा पाये जाने पर उसे नष्ट करने के साथ ही मौजूद लोगों को लार्वा दिखाया। जिससे लोग लार्वा को पहचान कर तत्काल नष्ट कर सकें। नगरपालिका शिवालिक नगर ने भी दवा छिड़काव और सफाई अभियान चलाया।

एसडीएम लक्सर श्री पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में नगर पालिका लक्सर ने हरिद्वार रोड़, गोवर्धनपुर, मेन बाजार डेंगू जागरूकता अभियान चलाया। गया गंदगी फेलाने पर दुकानदारों के चालान भी काटे गये।

एसडीएम भगवानपुर श्री संतोष पाण्डे ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मे जाकर अभियान चलाया। उन्होंने नगर पचांयत भगवानपुर टीम के साथ ग्राम हसनवाला, रूहालकी दयाल, ग्राम सभा सिकरोड़ा खालापुर, बंजारेवाला ग्रंट, तेलपुरा, हबीबपुर नवादा, मानक मजरा, ग्राम सिरचंदी में ग्राम प्रधानों और वार्ड सभासदों के साथ मिलकर छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया।

विकासखण्ड नारसन में ग्रमा मुंडलाना, गा्रम पंचायत बिजोली, अकबरपुर,ढाढेकी सहित नगर पंचायत झबरेड़ा, नगरपालिका मंगलौर, नगर पंचायत हरिद्वार, जिला पंचायतीराज विभाग ने भी विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.