आज दिनांक 19.08.2020 को मारुति कार न0 A/F लम्बगांव से कंडियाल गांव जाते हुए समय करीब 20:00बजे कंडीयाल गांव के पास निर्माणाधीन आईटीआई के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गयी, गाड़ी में चालक समेत 5 लोग थे।
लम्बगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गांववालो के सहयोग से सभी घायलों को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौंड में पहुंचाया गया जहाँ पर सभी घायल खतरे के बाहर हैं और केवल सामान्य चोटें है, घायलो के नाम इस प्रकार हैं-
1. प्रकाश पुत्र पूरण लाल उम्र 32 ( चालक)
2. चंद्रवीर पुत्र रतन सिंह उम्र 35
3. रमा देवी पत्नी चंद्रवीर सिंह उम्र 28
4. सीता देवी पत्नी राजेश उम्र 38
5. सतपाल पुत्र बचन लाल उम्र 40
निवासीगण ग्राम कंडीयाल गांव, पट्टी उपली रमौली, थाना लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।
एक टिप्पणी भेजें