Halloween party ideas 2015




उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 208 मामले आए हैं।  जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 8008 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 3028 है,  आज 309 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 4847 है। अभी तक 95 लोगों मृत्यु हो चुकी है, आज 3301 लोगों के सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर बढ़कर 60.53% हो गयी है। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन बढ़कर 343  हो गये है। आज अल्मोड़ा से 3, चमोली से 1, चंपावत से 10, देहरादून से 48, हरिद्वार से 23, नैनीताल से 10, पौड़ी से 6, पिथौरागढ़ से 32, रुद्रप्रयाग से 1, टिहरी से 3, उधमसिंह नगर से 63 और उत्तरकाशी से 8 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 123 व्यक्ति पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से कोरोना के शिकार हुए है, 5 हेल्थ केयर वर्कर है, 10 फ्लू के मरीज हैं, 55 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सेंपल जांच में 5 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई है। जिनमें 2 स्थानीय लोग भी शामिल है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि मुनिकीरेती रामझूला, ऋषिकेश निवासी 46 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में भर्ती एक अन्य मरीज की अटेंडेंट है, उक्त महिला का बीते शनिवार को एम्स में कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव पाया गया है। दूसरा मामला गौहरीमाफी रायवाला क्षेत्र का है।                                                                                                                                                          रायवाला निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति जो कि मधुमेह रोग से ग्रसित है, उक्त व्यक्ति बीते रविवार को एक सप्ताह से बुखार व खांसी तथा पिछले 3 दिनों से सिरदर्द की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। इमरजेंसी में उनका कोविड सेंपल लिया गया, व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया, मंगलवार को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उक्त व्यक्ति को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।    
तीसरा मामला नालापानी, देहरादून का है, देहरादून निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीती 2 अगस्त को एम्स इमरजेंसी में पिछले दो दिनों से बुखार व खांसी की शिकायत के साथ आया था, जहां उसका कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव आया है। उक्त व्यक्ति को नजदीकी कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी एक 41 वर्षीया महिला जो कि एम्स में भर्ती अपने कोविड संक्रमित पति की अटेंडेंट है, महिला का 2 अगस्त को कोविड सेंपल लिया गया, महिला एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है, उसे सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है।                                                                                                                                                                        अंतिम मामला श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी 16 वर्षीया किशोरी जो कि एम्स में अपनी बीमारी के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी,जिसका 2 अगस्त को  कोविड सेंपल लिया गया, जो कि पॉजिटिव पाया गया है, लिहाजा एसिम्टमेटिक इस किशोरी को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कोविड पॉजिटिव मामलों के बाबत एम्स संस्थान की ओर से स्टेट स​र्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.