Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश:


कोरोना संकटकाल के चलते देशभर के साथ तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भी आजादी का जश्न बेहद सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। जिसका प्रमुख केंद्र नगर निगम रहा निगम प्रांगण में महापौर अनिता ममगई.ने  देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराया।
शनिवार को नगर निगम प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। महापौर अनिता ममगाईं और मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने शहीद स्मारक पर शहीद स्तंभ और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यहां ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान महापौर ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। प्रत्येक नागरिक को ऐसे समय में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।अपने सम्बोधन में उन्होंने शहर की जनता से शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क का प्रयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम ऐसे समय में जन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। इस अवसर पर  पार्षद लता तिवारी, रीना शर्मा, राधा रमोला, राकेश सिंह मियां, भगवान सिंह पवार, पर्यावरण विद विनोद जुगलान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने उपस्थिति का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.