Halloween party ideas 2015

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए निगम महापौर  व नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों का किया सम्मान



ऋषिकेश:


कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं   के लिए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई सहित निगम अधिकारियों को रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल और ज्वैलर्स ऐसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज  कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।
मंगलवार की दोपहर निगम सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में क्लब के अध्यक्ष व
इडिंयन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा)के निदेशक हितेंद्र पंवार ने कहा कि  कोरोना महामारी के दौरान नगर निगम महापौर के नेतृत्व में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रात-दिन कड़ी मेहनत से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है।
इन तमाम उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन के अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया था।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर ममगाई ने कहा कि यह सम्मान उनका और अधिकारियों का नहीं बल्कि निगम के तमाम 40 पार्षदों और सभी कर्मचारियों का है जिन्होंने रात दिन अपनी जान की परवाह न करके अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।
आम जनता के साथ व्यापारी जब भी आवाज लगाएंगे सहज रूप से निगम प्रशासन उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त एल एम दास,विनोद लाल, पार्षद शारदा सिंह, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद अशोक पासवान ,पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ,पार्षद राजेश दिवाकर,राजीव अरोड़ा, संजय सकलानी, राजीव अरोड़ा,केशव असुजा, संजय पवार, शिवम गोरा, देवव्रत अग्रवाल, विवेक वर्मा, वैभव गोयल, दीपक तायल,अर्पित पंवार, अजय पंवार आदि मोजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.