Halloween party ideas 2015




नई दिल्ली ;

     उत्तरप्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि उसने मंदिर के बाहर समर्पण किया है।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा कंपनी ने उसे संदिग्ध जानकर पकड़ा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी की खबरों को सही बताया है। मिली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच कर शख्स ने चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया।

 इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ा और पुलिस को इसकी दी सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर थाने नहीं  बल्कि कंट्रोल रूम तरफ लेकर गई। यह पुलिस कंट्रोल रूम फ्रीगंज इलाके में स्थित है। मध्य प्रदेश पुलिस कोर्ट में विकास दुबे की कर सकती है ट्रांजिट रिमांड लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया जाएगा विकास दुबे को।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.