Halloween party ideas 2015


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 6 कुमाऊँ रेजीमेंट के हल्द्वानी निवासी सूबेदार श्री यमुना प्रसाद पनेरू की जम्मू-कश्मीर में  ड्यूटी का निर्वहन के दौरान शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार जनों के साथ है। सूबेदार श्री यमुना प्रसाद पनेरू जम्मू-कश्मीर मे गुरूवार रात्रि पेट्रोलिंग करते हुए शहीद हो गए थे।

उनके छोटे भाई भुवन पनेरू ने बताया कि, साल 2001 में युमना कुमाऊं रेजिमेंट में देश की रक्षा हेतु भर्ती हुए थे, यमुना ने साल 2012 में एवरेस्ट फतह कर अपने नाम नया कीर्तिमान रचा, नंदादेवी शिखर और छोटे कैलाश पर जाकर भी नमन किया।


इतनी सारी उपल्बधियां हासिल करने के बाद यमुना पनेरू ने 37 साल की उम्र भारत मां की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए। वे अपने पीछे 7 साल का बेटे यश और 5 साल की बेटी साक्षी, पत्नी, मां महेश्वरी देवी, भाई चंद्र प्रकाश पनेरू भुवन और भाभी समेत लाडले भतीजे- भतीजी सबको रोता विलखता छोड़ गए।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.