Halloween party ideas 2015




उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 57 मामले आए हैं।  जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 2401 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 848 है आज 11 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 1511 है। अभी तक 27 लोगों मृत्यु हो चुकी है आज 1566 लोगों के सैंपल रिपोलर्ट  नेगेटिव पाए गए हैं।    आज टिहरी और देहरादून जनपद से 1, नैनीताल से 2, पौड़ी से 10,  अल्मोड़ा से 11, हरिद्वार से 17 और उधमसिंह नगर से 15 कोरोना संक्रमण का मामले  सामने आया है, इनमे से 4 व्यक्ति पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से कोरोना के शिकार हुए हैं, इनमे से 1 हेल्थ केअर वर्कर भी है, इनमे से 5 स्थानीय है, 16 की  ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें दो स्थानीय निवासी हैं जबकि एक पौड़ी जिले का निवासी है।                                                                                                                                                                                               एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि बीस बीघा, बापूग्राम, ऋषिकेश निवासी एम्स ऋषिकेश के कॉर्डियोलॉजी विभाग की 31 वर्षीया महिला नर्सिंग ऑफिसर जो कि बीते शनिवार 20 जून को बुखार की शिकायत के साथ इमरजेंसी में आई थीं। जिनका इसी दिन कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह महिला नर्सिंग ऑफिसर 20 जून से ही होम क्वारंटाइन थी। महिला नर्सिंग ऑफिसर 25 अप्रेल से 5 जून तक छुट्टी पर थी, वह जिस क्षेत्र में रहती है वह कंटेनमेंट जोन घोषित कर दी गई थी।  उन्होंने बताया कि पेशेंट को एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। दूसरा मामला अमितग्राम, गुमानीवाला ऋषिकेश क्षेत्र का है। अमितग्राम निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति बीती 20 जून को बुखार, खांसी व छाती में दर्द की शिकायत लेकर एम्स की इमरजेंसी में आए थे। जिनका यहां कोविड सैंपल लिया गया व उन्हें कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। बताया गया कि यह व्यक्ति बीते बृहस्पतिवार 18 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें आइसोलेशन से कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरा मामला पौड़ी जिले से जुड़ा है। पौड़ी गढ़वाल निवासी एक 52 वर्षीय व्यक्ति जिसका कि एम्स में कैंसर उपचार चल रहा है व एम्स अस्पताल की आईपीडी में भर्ती हैं। इनका पहला कोविड सैंपल बीती 16 जून को लिया गया था, जो कि नेगेटिव आया था। इनका दूसरा सेंपल 20 जून को लिया गया था, जो सोमवार को पॉजिटिव आया है। पेशेंट को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.