Halloween party ideas 2015




उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 43 मामले आए हैं ।  जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले अब 1985 हो गए हैं।
 जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 717 है और रिकवर मामलों की संख्या बढ़कर 1230 हो गई है। अभी तक 25 लोगों मृत्यु हो चुकी है आज 613 लोगों के सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव पाए गए हैं। आज टिहरी जनपद से 9, अल्मोड़ा से 14, देहरादून और नैनीताल से 8-8, रुद्रप्रयाग से दो, उत्तरकाशी  और पौड़ी से 1-1 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं जिनमें दो हेल्थ केयर वर्कर भी हैं इनमें से तीन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है।
हरिद्वार में 51, देहरादून में 21, टिहरी में 10 और उधमसिंह नगर और पौड़ी में 2-2 कंटेनमेंट जोन है।


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से दो मरीज स्थानीय हैं जबकि एक हरिद्वार निवासी है।                                                                                  
एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि पहला मामला शिवाजीनगर,ऋषिकेश का है, 62 वर्षीय एक व्यक्ति बीते मंगलवार को एम्स ओपीडी में आया था, जो कि इसके बाद से सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में क्वारंटाइन था। इसकी रिपोर्ट बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। पेशेंट एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते है। यह व्यक्ति बीते दिनों दिल्ली से ऋषिकेश आया था।    
                                                                                                         
दूसरा मामला हरिद्वार का है। हरिहर धाम सप्तऋषि, हरिद्वार निवासी एक 67 वर्षीय व्यक्ति बीते मंगलवार को लीवर की समस्या को लेकर एम्स की नॉन कोविड ओपीडी में परीक्षण के लिए आया था। बताया गया कि यह व्यक्ति बीती 3 जून को दिल्ली से हरिद्वार आया था, इसके बाद से होम क्वारंटाइन में था, जबकि तीसरा मामला बैराज रोड टिहरी बिस्थापित पशुलोक क्षेत्र का है। यहां वीरभद्र अपार्टमेंट निवासी एक 25 वर्षीया युवती जो कि 15 दिन पूर्व दिल्ली से ऋषिकेश आई थी व होम आइसोलेशन में थी। युवती बुखार की शिकायत के साथ बीते मंगलवार को एम्स ओपीडी में आई थी। जहां पर इसका कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों के बाबत अग्रिम कार्रवाई के लिए स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है, साथ ही तीनों मरीजों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर( सीसीसी) में एडमिट का सुझाव दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.