Halloween party ideas 2015





आज दोपहर स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में 29 और मामले आ जाने से कुल आंकड़ा हो गया है जिसमें एक्टिव केसों की संख्या है 730 और रिकवर केसों की संख्या 808 है जबकि 13 लोगों की मृत्यु बताई गई है। 1741 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है।देहरादून जनपद से 6, हरिद्वार से 3, नैनीताल से 6, उधम सिंह नगर से 4, टिहरी से 2, पौड़ी से 1, उत्तरकाशी से 1 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जिनमें से 8 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है।

                                                                                                                                                                    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के नोडल ऑफिसर (कोविड) डा.मधुर उनियाल जी ने बताया कि संस्थान में भर्ती दादूपुर, नजीबाबाद डिस्ट्रिक्ट बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 48 वर्षीय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई। यह व्यक्ति बीती 7 जून को एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में अत्यधिक सांस की दिक्कत के साथ आए थे। इन्हें तत्काल एम्स के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर लिया गया व उनका कोविड सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट बीते सोमवार को पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति भर्ती वाले दिवस से ही वेंटिलेटर पर कोविड वार्ड में भर्ती था, चिकित्सकों के अनुसार कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को निमोनिया के साथ साथ सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत थी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.