Halloween party ideas 2015



लॉकडाउन में क्वारंटाइन हुए प्रवासियों  ने सरकारी स्कूल गढी,श्यामपुर  कालेज  की बदल डाली सूरत                ऋषिकेश :
उत्तम सिंह




 लॉकडाउन मे  अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड लौटे श्यामपुर क्षेत्र  के ग्राम सभा गढी मचयक  के  रीता राजकीय इण्टर कालेज  में बने  क्वारंटाइन केन्द्र मे रह रहे प्रवासियों  ने अपनी मेहनत से स्कूल की सूरत बदल डाली।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। जहां लॉकडाउन चार में केंद्र सरकार ने लोगों को अपने-अपने प्रदेश आने-जाने की इजाजत दी है। उत्तराखंड में आए दिन आने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस रोकथाम के के लिए आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटे प्रवासी  गढी श्यामपुर के स्कूल में कवारंटाइन किए गए थे। स्कूल में रहने के दौरान प्रवासियों  ने स्कूल की साफ-सफाई, साज की । इस दौरान  क्वारंटाइन मे  पूरे विद्यालय में सफेदी एवं रगंरोगन कर उसे नया रूप दिया है। क्वारंटाइन केन्द्र मे रह रहे दिनेश राणा   ने बताया कि क्वारंटाइन के दौरान ग्राम प्रधान व  क्षेत्र पंचायत सदस्य ,अन्य लोगों ने उनके रहने के लिए बहुत बढिया  व्यवस्था की है। वह भी खाली बैठे समय का सद्पयोग करना चाहते थे, तो इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता। इसी सोच में उन्होंने स्कूल की साफ सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू किया था। जिससे विद्यालय परिसर की सूरत बदल गई है। विघालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष मनोज कलूडा  ने प्रवासियों  के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि प्रवासियों ने नई मिशाल कायम की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.