Halloween party ideas 2015

उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 23 मामले आए हैं।  जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 2324 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 796 है आज 36 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 1486 है। अभी तक 27 लोगों मृत्यु हो चुकी है आज 904 लोगों के सैंपल रिपोर्ट  नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर बढ़कर 63.94% हो गई है। आज टिहरी और चमोली जनपद से 6, देहरादून से 4, पौड़ी और रुद्रप्रयाग से 3-3 और अल्मोड़ा से 1 कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है ,पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से 4 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं जिनमें से एक की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है
       
                                                                                                                                                                                                                  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में रविवार को एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। जो कि ​टिहरी विस्थापित पशुलोक निवासी हैं, इनमें परिवार के मुखिया 34 वर्षीय व्यक्ति जो कि एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब अटेंडेंट है। वह बीती 18 जून को परिवार के साथ दिल्ली से ऋषिकेश लौटे व इसके बाद से होम क्वारंटाइन पर थे।                                                                   एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल  ने बताया कि बीती 18 जून को लैब अटेंडेंट व उनके परिजन दिल्ली से लौटे थे और होम क्वारंटाइन थे।

इसके बाद लैब अटेंडेंट को बुखार की शिकायत होने पर वह 20 जून को परिवार के साथ एम्स ओपीडी में पहुंचे, जहां सभी का  कोविड सैंपल लिया गया व लैब अटेंडेंट को कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। शनिवार देरशाम लैब अटेंडेंट की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है, इसके बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस परिवार के अन्य तीन लोगों की रिपोर्ट रविवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें लैब अटेंडेंट की 27 वर्षीया पत्नी, 8 वर्षीया पुत्री व 5 वर्षीय पुत्र शामिल है। यह सभी लोग बीती 18 जून को दिल्ली से ऋषिकेश लौटे थे व तभी से होम क्वारंटाइन थे। इनमें लैब टे​क्निशियन को छोड़ अन्य तीन सदस्य एसिम्टमेटिक जिसमें मरीज में रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते हैं। सभी कोविड संक्रमित मरीजों को एम्स के कोविड वार्ड में एडमिट कर दिया गया है।                                                                                                        उन्होंने बताया कि इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.