Halloween party ideas 2015

चमोली :

साइबर फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में साइबर सेल द्वारा वापस करायी गयी ₹14,835 की धनराशि

दिनाँक 15/05/2020 को कुन्दन सिंह पुत्र श्री कलम सिंह, निवासी ग्राम हरिशंकर , तहसील पोखरी, जिला चमोलीने  थाना पोखरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर  सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंककर्मी बनकर उनकी पुत्री को फोन कर एटीएम की जानकारी ली गयी, जिस कारण दुर्भाग्यवश/अनजाने में उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनराशि की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गयी।

प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पोखरी श्री मनोहर भण्डारी  द्वारा उक्त के सम्बन्ध में  एस.ओ.जी./साइबर सेल पुलिस कार्यालय को सूचना दी गयी। जिस पर साईबर सैल ने त्वरित  कार्यवाही करते हुए फ्रॉड  ट्रांजेक्शन के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की एवं जिस कम्पनी के माध्यम से  फ्रॉड हुआ था उसके साथ त्वरित पत्राचार कर  ₹14,835 की धनराशि शिकायत कर्ता के खाते में वापस कराई गयी, दिनाँक 27/05/2020 को शिकायतकर्ता कुन्दन सिंह पुत्र- श्री कलम सिंह द्वारा साइबर सेल का सहृदय धन्यवाद देते हुए जानकारी दी गयी कि उनके खाते में उक्त धनराशि ₹14,835 वापस आ गयी है।

     पुलिस  टीम  में शामिल रहे -- उ०नि० मनोहर भण्डारी थानाध्यक्ष पोखरी, कानि० विपिन रावत(साइबर सेल), कानि० अंकित पोखरियाल (साइबर सेल)।

      पुलिस  ने जनता अपील की  से  है कि   किसी भी अन्जान लिंक पर क्लिक ना करें, किसी भी अन्जान फोन कॉल के बहकावे में आकर अपने खाते का विवरण, ATM की डिटेल शेयर ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एंव अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.