Halloween party ideas 2015




मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मजदूरों, किसानों, उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज  की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पैकेज से निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे श्रमिकों, किसानों, कुटीर उद्योगों, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बङी राहत मिलेगी। देश का हर तबका इससे लाभान्वित होगा। लोकल इकोनोमी को बढ़ावा मिलेगा। लोकल के लिए हमें वोकल बनना है।

मुख्यमंत्री ने कहा  कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के सही समय पर लिए गए साहसिक निर्णयों से भारत में आज कोरोना वायरस नियंत्रित दशा में है।

 समय की आवश्यकता के अनुसार उन्होंने जरूरी निर्णय लिए और सभी देशवासियों ने अपने प्रधानमंत्री का साथ दिया। पहले उन्होंने जान है तो जहान है, फिर जान भी जहान भी का मंत्र दिया। इन मंत्रों को अपनाकर हम सही दिशा में हैं। अब जन से जग तक के मंत्र को अपनाते हुए ऐसे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है जिसका लक्ष्य वैश्विक कल्याण है। हमें कोरोना के साथ जीना सीखना है। पूरी सावधानी और नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लङना भी है और आगे भी बढ़ना है। 21 वीं सदी भारत की है।

बीस लाख करोड़ के पैकेज के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  का धन्यवाद किया, नरेश बंसल ने

कैबिनेट मंत्री स्तर उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति नरेश बंसल ने देश के हर वर्ग के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। उपाध्यक्ष ज  ने कहा कि इस पैकेज से निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।इससे सभी क्षेत्रो को बङी राहत मिलेगी। देश का हर तबका इससे लाभान्वित होगा। उन्होनेो कहा की  कहा लोकल के लिए हमें वोकल बनना है। इसे सार्थक करना होगा ।आत्म निर्भर भारत फिर से सोने की चिड़िया होंगा ।

श्री बंसल   ने कहा  कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  ने समय की आवश्यकता के अनुसार  जरूरी निर्णय लिए और सभी देशवासियों ने अपने प्रधानमंत्री का साथ दिया।   प्रधानमंत्री  के जन से जग तक के मंत्र को अपनाते हुए ऐसे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है जिसका लक्ष्य वैश्विक कल्याण है। हमें कोरोना के साथ जीना सीखना है। पूरी सावधानी और नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लङना भी है और आगे भी बढ़ना है। 21 वीं सदी भारत की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.