Halloween party ideas 2015

  उत्तराखंड में आज 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज आने की पुष्टि हुई है स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कुल मामले 88 हो गए
है।
जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 36 हो गई है जबकि आज कोई भी ठीक नहीं हुआ है  ।
 मरीजों के ठीक होने का दर 57.95% है। इन मरीजों में चार उत्तराखंड से हैं और दो महाराष्ट्र से आए थे.                        प्रवासियों के उत्तराखंड पहुंचने के बाद से ही प्रदेश में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को भी प्रदेश में छह नए मामले  आए हैं,जिसमें 2 प्रवासी है।  चार दून अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों के परिजन हैं। इन्हें भी संदिग्ध मानकर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
प्रवासियों के दो मामले ऊधमसिंहनगर जिले से सामने आए हैं। इसमें एक रुद्रपुर जिला अस्पताल में और एक एलडी भट्ट अस्पताल के आईसोलेशन वॉर्ड में भर्ती है।
रुद्रपुर का युवक गुरुग्राम से और काशीपुर का युवक महाराष्ट्र से आया है। इन दोनों के नमूने जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। दून के कोरोना संक्रमितों में दो बच्चे भी है जो क्रमशः 10 और 15 वर्ष के है।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.