Halloween party ideas 2015




कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 दिन के वेतन के योगदान के रूप में 25,72,548 रुपए का चेक दिया है। यह चेक वन मंत्री श्री हरक सिंह रावत एवं प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड हेतु 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल ने भी कोविड -19 के दृष्टिगत आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 2 हजार रुपए का चेक दिया । इससे पूर्व भी उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए का चेक दिया था।
  कोविड-19 के दृष्टिगत मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 11 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।  जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत देहरादून श्री वीर सिंह चौहान ने 25 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।
डायरेक्टर परियोजना यूजेवीएनएल श्री सुरेश चंद्र बलूनी तथा डायरेक्टर फाइनेंस यूजेवीएनएल  श्री सुधाकर बडोनी ने 51-51 हजार रूपए के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।
 डॉ तृप्ति बहुगुणा स्वास्थ्य निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून ने 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
  एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल  मैन्युफैक्चरर्स सिडकुल, रानीपुर, हरिद्वार ने भी 7 लाख 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
 प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव कार्यों मे सहयोग के लिये उत्तराखण्ड पीसीएस (कार्यकारी शाखा) एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपने 15 दिन के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। एसोसिएशन द्वारा कोरोना वायरस जो कि वैश्विक महामारी बन चुका है, से निपटने में राज्य सरकार को सहयोग के लिये यह निर्णय लिया गया। पीसीएस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने मार्च 2020 के वेतन में से 15 दिन के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई है। 

  उत्तराखण्ड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्री राम कृष्ण सिंह रावत ने कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी है। श्री रावत ने  51 हजार की धनराशि प्रधानमंत्री केयर फंड में भी दी है।
          प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए शाक्य बौद्ध समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 23 लाख रूपये की राशि दी गई है। शाक्य बौद्ध समुदाय की ओर से आध्यात्मिक नेता एचएच शाक्यृत्जीन, एचएच रत्ना वज्र शाक्य और एचएच ज्ञान वज्र शाक्य  ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उक्त राशि के चैक भेंट किए। कुल 23 लाख रूपये की राशि में से एचएच शाक्यृत्जीन, एचएच रत्ना वज्र शाक्य और एचएच ज्ञान वज्र शाक्य द्वारा 3 लाख रूपये, डोलमा फोड्रांग द्वारा 3 लाख रूपये, न्गोर पाल एवाम चोडान द्वारा 3 लाख रूपये, शाक्य कालेज द्वारा 3 लाख रूपये, द ग्रेट शाक्य मोनलाम फाउंडेशन द्वारा 5 लाख रूपये, शाक्य ननरी द्वारा 3 लाख रूपये और शाक्य सेंटर द्वारा 3 लाख रूपये का अंशदान किया गया है।
          मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लङाई  पूरी मानवता की लड़ाई है। सभी के सहयोग और सम्मिलित प्रयासों से इस महामारी से मानवता की जीत होगी।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.