Halloween party ideas 2015






रूद्रप्रयाग  :
भूपेन्द्र भण्डारी
 
कोरोना वायरस कोविड-19 का प्रकोप जिस तेजी से देश में हो रहा है उससे लड़ने के लिए देश भर में संघर्ष चल रहा है। इस संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। हालांकि जिस तरह से देश में कोरोने के आंकड़े प्रति दिन बढ़ रहे हैं यह चिंता का सबब बना हुआ है। इस बीमारे से लड़ने के लिए रूद्रप्रयाग जनपद में करीब 200 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है,
 
देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है। रूद्रप्रयाग में पहले से ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से कोराना के संक्रमण से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। लेकिन लगातर चिंताजन होते हालातों को देखते हुए अब रूद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चैधरी और जिला प्रशासन ने कोरोना से निपटने के लिए इंतजाम और पुख्ता कर लिये हैं। रूद्रप्रयाग के माधवाश्रम शंकराचार्य अस्तपाल में पहले से ही करीब 100 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया हुआ है। जबकि अब 18 लाख रूपये की लागत से करीब 200 बेड का जर्मन हेंगर
 
 
  यह अस्पताल दो दिन में बनकर तैयार हो जायेगा। जबकि यहां 20 अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा हेल्पेज इण्डिया व नारायणकोटी अस्पताल में भी लगभग 50 बेड के आइसोलेशन की व्यवस्था की जा चुकी है। अब तक की बात करें तो रूद्रप्रयाग में करीब 300 बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था हो चुकी है। जबकि जनपद में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों के साथ ही कई होटलों को पहले ही क्वोरानटाइन के लिए ले लिया गया है।
 
 भले ही अभी तक जनपद में कोई भी कोरोना पाॅजीटिव नहीं है। लेकिन कोरोना पाॅजीटिव पाये जाने की किसी भी दशा में रूद्रप्रयाग प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार नजर आ रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.