Halloween party ideas 2015




डोईवाला:


लाॅकडाउन में कमजोर वर्गों मजदूरों की मदद में जुटी पूर्व सैनिक-अर्द्ध सैनिक संगठन डोईवाला के जांबाजों का अभियान निरंतर जारी है। लाॅकडाउन के दौरान संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर प्रकाश बहुगुणा (रिटायर्ड) व उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेश पुंडीर (रिटायर्ड) के नेतृत्व में सभी सदस्यों व क्षेत्र के इच्छुक नागरिकों के सहयोग से  बाहर से आए गरीब मजदूरों व स्थानीय असक्षम नागरिकों को रशद सामग्री पहुंचायी गयी।


                           मदद अभियान को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने में डोईवाला थाना से नियुक्त एस आई दिनेश सती के साथ संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर प्रकाश बहुगुणा (रिटायर्ड) व सचिव हवलदार प्रताप सिंह बिष्ट (रिटायर्ड) के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंदों में रशद सामग्री बांटी गयी।
                              सचिव हवलदार प्रताप सिंह बिष्ट (रिटायर्ड) क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्यायों का लगातार जायज़ा लेकर उनका निवारण प्रशासन के सहयोग से कर रहे हैं। उनकी इस सराहनीय पहल की आमजन जमकर तारीफ कर रहे है।

                           संगठन के संयोजक सुबेदार मेजर शांति प्रसाद सेमवाल (रिटायर्ड) ने संगठन के सभी सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के उन नागरिकों को भी धन्यवाद दिया, जो  संगठन की ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा पर भरोसा करते हुए इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिसमें डोईवाला से अवतार सिंह, निधि उनियाल, झबरावाला से पिताम्बर दत्त चमोली (पूर्व प्रधान, पौड़ी गढ़वाल), गुणानन्द पंत तथा खैरी से आशीष गोसाईं व अमरजीत सिंह मुख्य हैं।

                         संगठन के कोषाध्यक्ष कैप्टन सुखदेव सिंह (रिटायर्ड) ने भरोसा दिलाया कि सही समय पर सही व्यक्ति तक राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे। मीडिया प्रभारी हवलदार शेखर बलूनी (रिटायर्ड) व संगठन के सभी सदस्य समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने मे अपने योगदान के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा जारी आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने तथा लाॅकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.