Halloween party ideas 2015




मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरुषोत्तम असनोड़ा के  निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

महानिदेशक सूचना, डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरुषोत्तम असनोड़ा के  निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला व सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी श्री पुरुषोत्तम असनोङा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपडेट                                              अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती वयोवृद्ध पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम असनोड़ा जी का हृदयाघात से निधन, उन्हें कुछ दिन पहले राज्य सरकार द्वारा हेली लिफ्ट करके एम्स लाया गया था। जहां पर हृदयरोग विभाग में उनके शरीर में दो शतप्रतिशत मेजर ब्लॉकेज पाए गए थे,एनजीओ प्लास्टी द्वारा चार स्टेंट डालकर ब्लॉकेज खोले गए, इसके बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा था। बुधवार को दोपहर के भोजन के बाद अचानक हृदयाघात से उनका निधन हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.