Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश:

  • मेयर ने पाइप थाम खुद कारया विभिन्न क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन
  • महापौर ने बीस बीघा में दर्जनों परिवारों में बंटवाया  राशन
  • लॉकडाउन पार्ट 2 में निगम ने राहत कार्यों में झौंकी ताकत

 लॉकडाउन पार्ट 2 में नगर निगम दुगुनी शक्ति के साथ गरीबों और जरुरतमंद लोगों की मदद में जुट गई गया है। कोरोना के वार से निगम क्षेत्र की जनता को बचाने के लिए सेनिटाइजेशन टीम की होसला अफजाई के लिए खुद महापौर उनका सहयोग कर रही हैं।
दिनरात व्यवस्थाओं को बनाने के लिए पसीना बहा रहे कर्मचारियों पर मानसिक थकान हावी न हो जाये इसके लिए  भी मेयर द्वारा खास ख्याल रखा जा रहा है।महापौर  अनिता ममगई की अगुवाई में बुधवार को जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों को भोजन एवं मास्क बांटे गये वहीं बीस बीघा क्षेत्र में पार्षद गुरविंदर सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों को एक सप्ताह का राशन वितरित किया गया।इसके साथ साथ बुधवार को वार्ड  संख्या 31 में पार्षद रश्मि देवी के साथ सेनिटाइजेशन कराया।इसके बाद सेनिटाइजेशन को लेकर सुमन विहार सहित  विभिन्न क्षेत्रों में निगम की टीम दिनभर जुटी रही। यहां भी महापौर ने खुद मोर्चा संभालते हुए  विभिन्न क्षेत्रों मेंं खुद हाथों में पाइप थाम सेनिटाइजेशन कराया।

कोरोना वायरस के चलते आगामी तीन मई तक लॉकडाउन के प्रधानमंत्री के निर्णय के बाद नगर निगम प्रशासन ने मुश्किल हालातों से जूूझ रहे लोगों तक मदद पहुचानें के लिए अपनी सम्पूर्ण ताकत लगा दी है। आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियां ठप होने के बाद मजदूरों और गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।ऐसे लोगों को मदद पहुंचाने के लिए रणनीति बनाकर अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।

 बुधवार को बीस बीघा क्षेत्र मे महापौर ममगाई द्वारा दर्जनों परिवारों क राशन सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस संकट की घड़ी में हमें साथ मिलकर सरकार का सहयोग करना होगा।उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना के कहर से बचने के लिए दिए सात मंत्रों का सख्ती से पालन करने की अपील के साथ  कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हमें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से अपना योगदान भी देना होगा। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से अपनी क्षमता के अनुरूप  गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के सहयोग करने का आह्वान भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.