लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों को अपने-अपने राज्यों में ले जाने के लिए बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइढलाइन के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी अपने प्रदेश के प्रवासियों को वापस बुलाने को लेकर कवायद शुरु कर दी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन पर कहा कि बाहरी प्रदेशों में फंसे उत्तराखंड वासियों की जल्द वापसी की तैयारी के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं, बाहर फंसा जो भी उत्तराखंडी अपने राज्य लौटना चाहता है, उसकी वापसी के लिए सभी मानकों के अनुसार उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने एक पंजीकरण लिंक जारी किया है।
http://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php
उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर लॉकडाउन में फंसे हुए लोग वापस लौटने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर लॉकडाउन में फंसे हुए लोग वापस लौटने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें