Halloween party ideas 2015


  • लॉकडाउन में शहरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर निगम उठा रहा है हर माकूल कदम
  • लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा का रखें ख्याल-अनिता ममगाई


ऋषिकेश:


लॉकडाउन के दौरान नगर निगम प्रशासन शहरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार संजीदा कोशिशों में जुटा हुआ है।नगर निगम क्षेत्र को सेनेटाइजर करने के साथ शनिवार से सोशल डिस्टेसिंग के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीटीसी परिसर और निगम प्रांगण में प्रशासन द्वारा सब्जी मंडी को शिफ्ट कराकर फल एवं सब्जी की ठेलियां लगवा दी गई।इसके बेहतर नतीजे भी देखने को मिले और बिना भीड़भाड़ के आराम से लोगों ने खरीदारी की।इन सबके बीच गरीब तबके के लोगों को लिए भौजन वितरण कार्यक्रम आज भी जारी रहा।महापौर अनिता ममगाई और नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल के दिशा निर्देशन में निगम की विभिन्न टीमों ने देहरादून रोड़,काली कमली,सपेरा बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में मुश्किल हालातों से जूझ रहे लोगों को भौजन बटवाया।कोरोना के बड़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम महापौर अनित ममगाई ने शहरवासियों से अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की अपील भी की है।महापौर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोशिश यही करनी चाहिए कि घर से बाहर न निकलना पड़े।अगर किसी जरूरी सामान के लिए बाहर निकलते भी हैं तो मास्क और ग्लब्स का इस्तेमाल करें।सैनिटाइजर या साबुन से हाथ को ठीक से साफ करें।महापौर ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है लेकिन कहीं ऐसा न हो कि हमारी लापरवाही की वजह से यह योजना विफल हो जाए।

महापौर के अनुसार जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गये हैं। इसके साथ ही खाने-पीने के जरूरी सामान की दुकानें खुली हुई हैं। ध्यान यह रखना है कि कहीं दूध-ब्रेड खरीदने के चक्कर में आप कोरोना वायरस अपने घर तक न ले आएं।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकारी कदमों के अलावा जनता के सपोर्ट की बेहद जरूरी है।

 उन्होंने बताया सोशल डिस्टेसिंग के परिपालन में नगर निगम परिसर एवं बस टर्मिनल कंपाउंड में सब्जी मंडी की व्यवस्था शनिवार से शुरू कर दी गई है। हरिद्वार रोड स्थित फुटकर सब्जी मंडी में भीड़ होने के कारण लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर पा रहे थे। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का निर्णय लिया था ।यह व्यवस्था शनिवार से लागू कर दी गई।  इन सभी को नगर निगम की ओर से पास जारी किए गए हैं। नगर निगम में 50 और बस अड्डे में 50 सब्जी एवं फल विक्रेताओं को बैठाया गया है। इसके अलावा मोहल्ले में फेरी लगाकर बिक्री की व्यवस्था भी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.