Halloween party ideas 2015

छिद्दरवाला:



  • इन्हें नही है भयानक महामारी का डर
  • इन्हें है केवल अफवाहों पर विश्वास
  • इन्हें नहीं है राज्य सरकारों पर विश्वास




 राज्य सरकार के मजदूरों को सरकार की मदद दी जाए जाने के ऐलान के बावजूद भी बहुत से मजदूरों  का लौटना बदस्तूर जारी है।  मजदूरों का कहना है कि इनका पैसा खत्म हो गया है और खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है । इसलिए ये अपने घरों की ओर लौट रहे हैं ।

  जहां कोरोना माहमारी ने  सभी अपने गांव लौटने लगे है । वहीं अफवाहों के बाजार से  देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मजदूरों की भीड देखने लगी है ।  मजदूर यूपी,बिहार  सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने गांव  पैदल जा रहे है ।अब अपने घरों की ओर पैदल ही लौट रहे हैं ।शाम से ही इनका लौटना बदस्तूर जारी है। बार-बार  मजदूरों का यही कहना है कि इनका पैसा खत्म हो गया है और खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है । इसलिए ये अपने घरों की ओर लौट रहे हैं पुलिस चौकी इंचार्ज लाल तप्पड़ का कहना है कि इनके खाने की व्यवस्था है ।

थानाध्यक्ष डोईवाला का कहना है  की  कल भी  इन्हीं पलायन करने वाले मजदूरों को रोककर खाना खिलाया गया और बहुत समझाया गया परंतु खाना खाकर दो-तीन घंटे रुकने के पश्चात उन्होंने फिर अपना चलना जारी रखा है कितना भी समझाने का इन पर कोई असर नहीं हो रहा है ऐसे में पुलिस बेबस नजर आ रही है कि करें तो क्या करें पुलिस अफवाहों फैलाने वालो पर कार्यवाही कर रही है । लेकिन अफवाहों के बाजार से मजदूरों की बीच खलबली देखने को मिली ।

बस उनका यही कहना था  कि अब   हमे गांव जाना है । वही अब मजदूरों की भीड से संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा हो गया है । मजदूरों का इसी प्रकार चलना जारी रहा तो यह भी हरिद्वार में जाकर विस्फोटक रूप ले सकती है तब
 लॉक डाउन का क्या मतलब रह जाएगा।

यही हाल  शुगर मिल रोड डोईवाला से  लेकर बाजार तक देखने को मिल रहा है जहां आज अचानक  बहुत बड़ी संख्या में  गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली   खड़ी हो गई हैं  और भारी भीड़ से बाजार की सड़कें जाम जैसी स्थिति में आ गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.