Halloween party ideas 2015



देशभर में होली का उल्लास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों को दीं शुभकामनाएं, कहा यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए

नई दिल्ली ;


  देशभर में आज धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि "रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए।" केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि "होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।" प्रियंका गांधी ने भी लोगों की होली की शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘इस होली पर, हम अपने समाज को एक साथ रखने वाले मेलजोल और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने का प्रयास करें। यह त्योहार उन बाधाओं को खत्म करता है जो हमें विभाजित करते हैं और समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए हमें एकजुट करता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.