Halloween party ideas 2015



डोईवाला :




 बाजार डोईवाला में मीट और चिकेन विक्रेताओं  की दुकानों पर छापेमारी करने की  खाद्य विभाग  की पोल उस समय खुल गयी जब  मीट की सभी दुकाने बंद  पायी गयी.  बंद दुकानों पर छापेमारी कैसे होती है , यह सोचने का विषय है जबकि  मंगलवार को सभी मीट की दुकाने बंद होती है. हालांकि मीट विक्रेताओं  ने बाद में दूकान खोल भी ली.
 मीट दुकानों में छापेमारी, तहसील, पालिका ओर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त  ने कार्यवाही की  और खाद्य विभाग अधकारियों ने बताया कि  डीएम ने मंगलवार को ही जांच करने को कहा  है.

हाई कोर्ट में विचाराधीन जनहित याचिका के मद्देनजर  नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय पी एस चौहान एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से आज मीट विक्रेताओं की  बंद दुकानों के बाहर ही खड़े होकर  जांच की  ।

 कोर्ट के निर्देशानुसार स्लाटर हाउस में ही मीट काटने की अनुमति दी गई है. लेकिन दुकानदार  डोईवाला में ही नहीं अन्य स्थानों पर भी खुले आम बाजार में दुकानों के बाहर और भीतर मीट काटते  हुए कभी भी देखे जा सकते है.

कोर्ट द्वारा  इन कृत्यों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।  इसी कड़ी में  जिलाधिकारियों को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।  इसीलिएआज अधिकारीयो द्वारा टीम गठित कर  बंद दुकानों  में जांच कर इतिश्री कर  ली गयी है।  इस तरह की जांच विभाग पर सवालिया निशाँ लगाता है कि  मंगलवार को मीट की दुकाने बंद होने की सूचना क्या इनको नहीं थी?

अधिशाषी अधिकारी के अनुसार मीट की दुकानों में किसी भी प्रकार के मीट को काटने की अनुमति नहीं है और अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.